Avatar

वर्तमान से भूत तक का सफर करती हुई इस कहानी की शुरुआत आज के समय से होती है।करन अपने कॅरियर को लेकर स्ट्रगल करने वाला आम लड़का था। अपने साथ पिछले कुछ दिनें से हो रही रहस्यमयी घटनाओं से वो परेशान था। इन्हीं सब के बीच एक दिन उसका सामना गोरस नाम के राक्षस से हो गया। दूसरी तरफ हजारों साल पीछे के वक्त में हम एक अलग दुनिया से मुखातिब होते हैं। कहानी प्राचीन काल के करन के वक्त में पहुँचती है। करन का नाम उस वक्त कर्ण था और वो थारस नाम के राज्य का राजकुमार और सेनापति था। अचानक एक दिन गोरस को थारस की सत्ता का लालच हो गया और उसने थारस के विरुद्ध युद्ध छेड़ दिया। कर्ण और करन को एक दूसरे की जरूरत क्यों पड़ी? गोरस कौन था? क्या करन और कर्ण मिलकर अवतार की मदद से गोरस को मार सकेंगे? इसी प्रकार के तमाम सवालों का जवाब है ''अवतार''।